मुरादाबाद, मई 18 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के पदाधिकारियों ने थावंला गांव में बिजली समस्या को लेकर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। सोमवार को तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने कहा थावंला गांव में विद्युत लाइन चार किलोमीटर घूम कर आ रही है जबकि गांव से बिजली घर की दूरी मात्र 1 किलोमीटर है। ग्रामीणों ने कहा कि स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आ रहा है, जिसकी वजह से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिन भर में चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। सफीलपुर फीडर के जेई का व्यवहार आम लोगों के प्रति अच्छा नहीं है।इस दौरान तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष माजिद हुसैन,मंडल सचिव रेहान पाशा, हाजी अख्तर हुसैन, गुड्डू कुरेशी, अभिनव चौधरी, डॉक्टर बिलाल, सरफराज हुसैन, वसीम हुसैन,इरफान हुसैन, काम...