प्रयागराज, मार्च 19 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम इस बार छात्रों के लिए बड़ी परेशानी बनकर सामने आए हैं। बड़ी संख्या में छात्रों को बैक और फेल घोषित किए जाने से नाराज छात्र-छात्राएं गुरुवार को सड़क पर उतर आए और थाली पीटकर विरोध जताया। प्रतापगढ़, कौशाम्बी, मीरजापुर, भदोही और फतेहपुर समेत कई जिलों से पहुंचे छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि एक मार्च को जारी परिणामों में असामान्य रूप से बड़ी संख्या में छात्रों को फेल कर दिया गया, जिससे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे छात्रों में आक्रोश और बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए परिसर में पुलिस बल तैनात किया ग...