लोहरदगा, जून 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। प्रत्येक वर्ष सात जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन के प्रति जागरूक करना है। बदलती जीवनशैली के साथ होटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड और ऑनलाइन फूड डिलीवरी का चलन तेजी से बढ़ा है। ऐसे में यह सवाल अहम हो जाता है कि हमारी थाली तक पहुंचने वाला भोजन वास्तव में कितना सुरक्षित है। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार भोजन के निर्माण, भंडारण, परिवहन और परोसने की प्रक्रिया में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। हालांकि जमीनी स्तर पर कई स्थानों पर इन मानकों का पूरी तरह पालन नहीं होता दिखाई देता। यह भी पढ़ें- चाइनीज नमक और साटरी से गुर्दे खराब होने का बड़ा खतरा होटल और रेस्टोरेंट से लेकर आनलाइन फूड डिलीवरी तक खाद्य सुरक्षा को लेकर नियमित निगर...