गुड़गांव, मार्च 7 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। सड़कों पर हुड़दंग मचाने और हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने बिना नंबर की एक काली थार से तलवारें लहराने और लापरवाही से कार चलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गाड़ी से चार तलवारें और एक खुखरी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को शनिवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। घटना शुक्रवार की है। सेक्टर-10ए मार्केट में गश्त कर रहे एएसआई देवेंद्र को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कादीपुर और सेक्टर-10ए के आसपास एक काले रंग की थार में सवार युवक तलवारें लहरा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हिमगिरी चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी।नाका तोड़कर भागने का प्रयासचेकिंग के दौरान बसई चौक की तर...