नोएडा, जून 24 -- दादरी, संवाददाता। जारचा क्षेत्र के सैंथली गांव निवासी युवक ने अपने ही गांव के दो युवकों पर थार से कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सैंथली गांव निवासी अशोक ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को अपने परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे। वह गांव के पास पहुंचे तो थार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। उन्होंने विरोध किया तो थार सवार सन्नी और कुलदीप ने गाली-गलौज की। लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। यह भी पढ़ें- थार से कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंद...