थार सवार युवकों की गुंडई, वीडियो वायरल
रुद्रपुर, जून 23 -- रुद्रपुर। थार सवार युवकों की दबंगई का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरोप है कि हंगामा करने से टोकने पर वह स्थानीय लोगों से मारपीट कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात बिना नंबर प्लेट की थार में कुछ युवक ट्रांजिट कैंप के मछली बाजार पहुंचे। जहां वह हंगामा काटने लगे। स्थानीय लोगों ने विरोध करने पर उनकी धुनाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों के मौके पर आने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कॉल कर सूचना दी। वहीं थार सवार युवक फरार हो गए। वहीं मंगलवार को घटना की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। वहीं सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि वीडियो के आधार पर थार सवार युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.