नोएडा, अप्रैल 12 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में थार सवार युवकों ने बीच सड़क पर गाली-गलौज और हंगामा करने का मामला सामने आया है। राहगीरों के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थार कब्जे में ली है।सोशल मीडिया पर 31 सेकेंड का वीडियो वायरल है। यह घटना शनिवार रात गौर सिटी-दो स्थित नार्थ एवेन्यू मार्केट के बाहर की सड़क की बताई जा रही है। सड़क के किनारे कई गाड़ियां खड़ी नजर आ रही हैं। इसी बीच धीमी गति से चल रही थार में सवार युवक सड़क की एक दिशा की खेर देखकर गाली गलौज करते नजर आते हैं। करीब 20 फीट चलकर थार बीच सड़क पर रुकती है। ड्राइविंग कर रहा आरोपी शर्ट नहीं पहने है। कार रोककर वह डिवाइडर के ऊपर से सर्विस रोड पर छलांग लगाता है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.