थार सवारों ने रात में वकील की कार में मारी टक्कर, फिर किया हमला
देहरादून, मई 18 -- रविवार रात मोथरोवाला में थार सवारों ने पहले वकील की कार में टक्कर मारी। घटना के बाद गाली गलौच की। पीड़ित मौके से रवाना हुए तो आरोपियों ने बंगाली कोठी चौक पर फिर घेरकर हमला कर दिया। शिकायत पर सोमवार को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बंगाली कोठी चौक निवासी वकील श्रीकांत शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बड़े भाई रोहित शर्मा के साथ रविवार रात करीब आठ बजे डोईवाला से दूधली मार्ग से अपनी स्विफ्ट कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एसजीआरआर मेडिकल अस्पताल मोथरोवाला से थोड़ा आगे एक काली थार गाड़ी ने उनकी गाड़ी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। थार में तीन युवक सवार थे। श्रीकांत शर्मा ने जब गाड़ी रोककर विरोध किया तो थार सवार युवकों ने बाहर निकलकर अभद्रता, गाली-गलौज और जान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.