लखनऊ, अप्रैल 29 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना इलाके में पॉवर हाउस चौराहे पर पांच दिन पूर्व रोल खा रहे एक युवक को थार सवार पांच दबंगों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसके गले से चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर आशियाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।आशियाना के सेक्टर-जी निवासी कोशिक मिश्रा ने बताया कि बीते 23 अप्रैल को वह पावर हाउस चौराहे पर एक दुकान अंडा रोल खा रहे थे। आरोप है कि इस बीच थार सवार पांच लोग पहुंचे। गाली-गलौज कर नोकझोंक करने लगे। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। बाइक को भी तोड़ दिया। गले से सोने की चैन छीन फरार हो गए। यह भी पढ़ें- आशियाना पुलिस ने शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत पर मारपीट और लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर अज्ञात दबंगों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.