बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हादसा करने वाले थार मालिक कपड़ा कारोबारी के खिलाफ हिट एंड रन सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पिता ने तहरीर देकर कारोबारी पर नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने और पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। अतर्रा के शिवपुरी मोहल्ला निवासी मृतक महेश के पिता रामचंद्र ने पुलिस को शनिवार की शाम तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार को रात करीब साढ़े नौ बजे उनका बेटा महेश चश्मा की दुकान के सामने खड़ा था। तभी सेवानिवृत्त शिक्षक रामस्वरूप साहू के पुत्र अमन साहू ने लापरवाही से थार चलाते हुए उसे कुचल दिया और दुकानों में जाकर घुस गया। बेटे महेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अमन वहां से फरार हो गया। पुलिस ने कपड़ा कारोबारी अमन साहू के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, हिट एंड रन व उपद्रव आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.