नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Mahindra भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी आने वाले समय में तीन नई सब-4 मीटर एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। इनमें अपडेटेड Thar, Vision S और Vision X शामिल हैं। इन एसयूवी में पेट्रोल और डीजल के साथ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं।Mahindra Thar Facelift महिंद्रा अपनी पॉप्युलर थार का एक और अपडेटेड वर्जन 15 अगस्त 2026 को लॉन्च कर सकती है। इसमें एक्सटीरियर के साथ-साथ केबिन में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। एसयूवी में नई फ्रंट ग्रिल, Thar Roxx जैसी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ इंटीग्रेटेड LED DRLs, नए या अपडेटेड टेललैंप और नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। केबिन में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल औ...