गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने बुलेट सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है और वह अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि कार एक महिला चला रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बुलंदशहर के स्याना निवासी मनोज कुमार त्यागी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अवधेश एक निजी फार्मा कंपनी में कार्यरत है। 17 मार्च की शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनका बेटा बाइक से किसी काम के सिलसिले में एक चिकित्सक से मिलने जा रहा था। जब वह ज्ञान खंड दो स्थित इंदिरापुरम स्कूल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। इसके अलावा हाथ, पैर और शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। जब बेटे ने पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.