थार ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, मां-बेटी की मौत; खुशियों वाले घर में पसरा मातम
नई दिल्ली, मई 11 -- वाराणसी में लहरतारा-मोहनसराय सिक्स लेन पर रविवार देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार थार जीप ने बाइक सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई और चालक उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस हृदयविदारक घटना में मां और उसकी 4 वर्षीय मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतका का देवर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। तीनों रिंग सेरेमनी से लौट रहे थे। मिर्जामुराद के बेनीपुर निवासी सोनी राजभर (26) अपने देवर मनीष राजभर और मासूम बेटी आराध्या के साथ मढ़ौली गांव में एक रिश्तेदार की रिंग सेरेमनी में शामिल होने गई थीं। रात करीब 11:30 बजे जब तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी भुल्लनपुर के पास काल बनकर आई थार जीप ने उन्हें रौंद दिया। प्रत्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.