रामपुर, मार्च 20 -- शहर के मोहल्ला नालापार निवासी इरफान व फरमान आपस में दोस्त हैं। रमजान चलने के कारण दोनों रात में घूम रहे थे। सुबह करीब तीन बजे वह लोग बाइक से किला गेट के पास जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार थार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मय बाइक काफी दूर तक फिसलते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय वहां पर काफी चहल-पहल थी। लिहाजा थोड़ी देर में ही मौके पर काफी भीड़ जुट गई। जिस पर चालक थार छोड़कर फरार हो गया। क्षेत्रीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां पर एक की हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है। लेकिन,चालक फरार है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.