फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचपीसी चौक के पास एक थार गाड़ी हाईवे की ग्रिल से टकरा गई। इससे ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा मंगलवार देर रात का है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इससे थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक की रफ्तार भी थम गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले की जांचशुरू कर दी है। थार गाड़ी सवार फरीदाबाद से दिल्ली संगम विहार जा रहे थे। वे यहां एक समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर टाटा-407 के चालक को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर धू धूकर जली थार सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...