नोएडा, मई 1 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। मुर्शदपुर अंडरपास के समीप बेकाबू थार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार भाई-बहन घायल हो गए गए। बहने की हालत गंभीर है। पीड़ित ने थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। ग्रेटर नोएडा की एनआरआई सिटी सोसाइटी में रहने वाले मयंक यादव ने पुलिस को बताया कि वह 17 अप्रैल को अपनी चचेरी बहन प्रियंका यादव को नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से स्कूटी पर बैठाकर घर लेकर आ रहा था। मुर्शदपुर अंडरपास के समीप एक बेकाबू थार ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में मयंक को हल्की चोट आई, जबकि प्रियंका को गंभीर चोट लगी। उसके शरीर में काफी जगह फैक्चर हो गए। पहले उसे नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए। आगरा के एक अस्पताल में प्रियंका का इलाज चल रहा...