बरेली, अप्रैल 25 -- थार की टक्कर से ऑटो सवार बुजुर्ग की मौत, चालक घायल, भीड़ ने आरोपी को पीटा बरेली, मुख्य संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार थार की चपेट में आकर ऑटो सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। हादसे के बाग़ भागने की कोशिश कर रहे थार चालक को भीड़ ने पकड़ लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। कैंट के गांव मिर्जापुर निवासी संदीप कश्यप ने बताया कि शुक्रवार शाम उनके पिता 65 वर्षीय ओमकार इचोरिया से दवाई लेकर ऑटो में बैठकर घर लौट रहे थे। तभी बुखारा रोड स्थित गांव बभिया के पास तेज रफ्तार थार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके पिता की मौत हो गई जबकि ऑटो चालक घायल हो गया। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे थार चालक को आक्रोशित भीड़ ने पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। शराब के नशे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.