फरीदाबाद, जून 9 -- नूंह, केशव भारद्वाज। शादी समारोह के दौरान थार की छतों पर चढ़कर हुड़दंग मचाना कुछ बारातियों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का पता चलने पर नूंह पुलिस ने दूल्हे समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दूल्हे के कहने पर ही बाराती छत पर चढ़े। थाना नगीना में तैनात उप-निरीक्षक यशपाल गश्त के दौरान गांव मांडीखेड़ा में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें मोबाइल फोन पर एक वीडियो क्लिप प्राप्त हुई। वीडियो की जांच में सामने आया कि नाई नंगला गांव निवासी आकिब की बारात गांव चंदेनी जा रही थी। बारात के दौरान कई युवक थार गाड़ियों की छतों पर खड़े और बैठे हुए दिखाई दिए, जबकि वाहन तेज गति और लापरवाही से चलाए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- शादी समारोह थार कार की छत पर चढकर उड़ाए नोट, दो दबोचे पुलिस के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ...