बागपत, अप्रैल 16 -- दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर चलती थार गाड़ी में स्टंट करते एक युवक का वीडियो समाने आया है। वीडियो में युवक गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है, जिससे उसकी और अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित वाहन की पहचान कर ली गई। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 6000 रुपए का चालान काटा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर इस तरह के स्टंट न केवल गैरकानूनी हैं, बल्कि बेहद खतरनाक भी हैं। इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।---स्टंट का विडियो सोशल मीडिया पर वायरलबड़ौत। नगर में दिल्ली-सहार...