मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर थार गाड़ी से स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा। वीडियो परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज के बाहर का है। कॉलेज की ड्रेस में छात्र थार गाड़ी से खतरनाक स्टंटबाजी कर रहा है। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।शुक्रवार को वायरल वीडियो में कॉलेज ड्रेस पहने छात्र काले रंग की थार गाड़ी का स्टेयरिंग छोड़कर खिड़की से बाहर लटक रहा है। कभी वह गाड़ी की छत पर बैठकर मूंछों को ताव देता नजर आ रहा है। परिक्रमा मार्ग की सड़क भी टूटी हुई है, जिससे गाड़ी गड्ढों में उछलती दिखाई दे रही है। वीडियो में छात्र ड्रेस में कॉलेज के बाहर स्टंट कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है। थाना प्रभारी नई मंडी आनंद देव मिश्र ने बताया कि स्टंट करने वाले छात्र की पहचान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.