बुलंदशहर, जून 5 -- बुलंदशहर-मेरठ रोड पर गुरुवार देर शाम सड़क दुर्घटना हो गई। सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार पत्नी घायल हो गए। घायल पति-पत्नी की पहचान शिकारपुर निवासी सचिन कुमार और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। दुर्घटना मिठ्ठेपुर बाईपास के पास हुई। जानकारी के अनुसार सचिन कुमार और उनकी पत्नी हापुड़ से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। मिट्ठेपुर बाइपास के पास तेज थार कार ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके से गुजर रहे सरोजवाटिका निवासी अतुल कुमार ने मानवता दिखाते हुए घायलों को गुलावठी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को भी सूचना दी। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल धर्मेंद्...