बरेली, जून 2 -- थार और हाइड्रा की टक्कर से सेवानिवृत्त अमीन समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। एक हादसा भोजीपुरा में नैनीताल रोड और दूसरा बारादरी में सेटेलाइट के पास हुआ। भोजीपुरा में हुए हादसे के बाद थार चालक सेवानिवृत्त अमीन का शव मेडिकल कॉलेज में छोड़कर फरार हो गया। भोजीपुरा के गांव मिलक इमामनगर निवासी सेवानिवृत्त अमीन 62 वर्षीय श्यामाचरन गंगवार सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे अपनी बाइक से खाद लेने अटापट्टी सहकारी समिति पर गए थे। खाद का कट्टा बाइक पर रखकर दोपहर करीब 12 वह घर लौट रहे थे तो नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी की ओर आ रही थार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में श्यामा चरन गंभीर रूप से घायल हो गए। थार चालक श्यामाचरन को मेडिकल कॉलेज लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद थार चालक वहां से फरार हो गया। सूचना पर श्यामाचरन के परि...