रुद्रपुर, जुलाई 19 -- खटीमा, संवाददाता। सीमांत क्षेत्र खटीमा में धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाने वाले थारू जनजाति के लोगों की हिन्दू धर्म में वापसी का सिलसिला जारी है। रविवार को ग्राम पंचायत नौगवांनाथ में थारू जनजाति के आठ परिवारों के 47 सदस्यों ने पुनः हिन्दू धर्म अपना लिया। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार उनका शुद्धिकरण कराया गया। इससे पहले कुटरी ग्राम पंचायत में थारू समाज के 107 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाया था। राणा थारू परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा ने एसडीएम को ज्ञापन देकर धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाने वाले थारू जनजाति के लोगों को जनजातीय वर्ग को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किए जाने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- धर्मांतरण करने वाले आदिवासी हो सकते हैं आरक्षण के बाहर, महाराष्ट...