बलरामपुर, जनवरी 28 -- तुलसीपुर, संवाददाता। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी के नेतृत्व व संरक्षण में मंदिर परिसर स्थित वनवासी थारू छात्रावास में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान थारू समाज के छात्र-छात्राओं को उपयोगी सामग्री वितरित की गई। अपने संबोधन में पीठाधीश्वर ने कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है और थारू बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना शक्तिपीठ की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में मंडल आयुक्त देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी बलरामपुर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक व प्रशासनिक), उपजिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत तथा तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह मौजूद रहे। मंडल आयुक्त ने 106 बच्चों को ट्रैकसूट, 106 स्वेटर तथा 3 कंप्यूटर प्रदान किए, जबकि जिलाधिकारी की ओर से छात्...