पटना, दिसम्बर 17 -- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि बिहार सरकार थारू समाज के उत्थान और उनके समावेशी विकास के लिए तत्पर है। इसके लिए सरकार ने 30 करोड़ राशि आवंटित की है। इससे कई विकासात्मक कार्य किये जाएंगे। थारू समाज के समावेशी विकास के लिए राज्य सरकार ने विशेष पहल की है। आगे भी विशेष पहल की जाएगी। मंत्री श्री रौशन बुधवार को तारामंडल परिसर में विभाग के तत्वावधान में बिहार अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन कर रहे थे। 'सरकारी विकास कार्यक्रमों में जनजातियों की भागीदारी : चुनौतियां, अवसर और प्रभाव' विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। मंत्री ने बताया कि बिहार में जनजाति समाज की जनसंख्या 22 लाख के आसपास है। इनमें से जो असहाय लोग वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.