थारू समाज की संस्कृति संरक्षण के लिए कलाकारों ने किया जागरूक
रुद्रपुर, अगस्त 9 -- खटीमा, संवाददाता। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में थारू सांस्कृतिक महासंगठन की ओर से रविवार को ब्लॉक सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से थारू समाज की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि थारू संस्कृति और परंपराओं को कायम रखने की जिम्मेदारी समाज के युवाओं के हाथों में है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आदिवासी समुदाय को जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश भी दिया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: दुमका में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव वक्ताओं ने थारू सांस्कृतिक महासंगठन के विस्तार पर जोर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.