रुद्रपुर, मार्च 18 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासखंड में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि थारू संस्कृति उत्तराखंड की शान, इसे सहेजना सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए कलाकारों ने थारू होली के पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विकासखंड में आयोजित होली महामहोत्सव का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, चेयरमैन रमेश चंद्र जोशी, सांसद प्रतिनिधि रविद्र राणा ने किया। मुख्यमंत्री ने अपने देहरादून स्थित आवास से संबोधन में कहा कि प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण वे कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सके, जिसका उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.