बलरामपुर, मई 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा ब्लॉक के ग्राम कोहरगड्डी में सामाजिक संस्था शाश्वत सेवार्थ समिति एवं पन्नालाल सरावगी लायंस नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में थारू जनजाति के मरीजों का मुफ्त में नेत्र जांच हुई। जांच में नौ लोगों में मोतियाबिंद की समस्या मिली। लायंस नेत्र अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा। थारू क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं आसान नहीं हैं। ऐसे में उनके समस्या को ध्यान में रखकर चिकित्सालय से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सक में डॉ. शुभम सिंह व कैंप ऑर्गेनाइजर अजय सिंह ने 60 मरीज का नेत्र परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- नेत्र चिकित्सा शिविर में 60 मरीजों का हुआ इलाज इनमें 9 मरीज मोतियाबिंद के चिन्हित किए गए जिनका ऑपरेशन लाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.