थारू जनजाति के सात परिवारों ने की हिन्दू धर्म में वापसी
रुद्रपुर, जुलाई 23 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा क्षेत्र में ईसाई धर्म अपनाने वाले थारू जनजाति के लोगों की हिन्दू धर्म में वापसी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को नदन्ना गांव के सात परिवारों ने पुनः हिन्दू धर्म अपना लिया। इसके साथ ही खटीमा क्षेत्र के कुटरी, नौगंवानाथ और नदन्ना गांवों में अब तक थारू समाज के 161 लोग घर वापसी कर चुके हैं। ग्राम पंचायत नदन्ना में ग्राम प्रधान माया जोशी की मौजूदगी में गांव के शिव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। पंडित हरीश चंद्र जोशी ने हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार शुद्धिकरण की प्रक्रिया संपन्न कराई। इसके बाद सात लोगों ने अपने परिवारों के साथ पूजा-अर्चना कर पुनः हिन्दू धर्म ग्रहण किया। परिवारों ने कहा कि उन्होंने पहले धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाया था, जिसे अब वे अपनी भूल मानते हैं और भविष्य में हिन्दू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.