बलिया, फरवरी 27 -- बलिया, संवाददाता। जिला अस्पताल में स्थापित हार्मोंस मशीन के खराब होने से तीन दिनों से थायराइड और विटामिन संबंधी करीब दर्जन भर जांचें नहीं हो पा रही हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच के लिए रोजाना पहुंचने वाले लगभग 50 से अधिक मरीज प्राइवेट पैथोलाजी पर महंगी जांच कराकर आर्थिक शोषण का शिकार होने को मजबूर हैं। सरकारी आंकड़ों की मानें तो जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना इलाज के लिए पहुंचने वाले दो- ढाई हजार मरीजों में से लगभग 300 मरीजों को डॉक्टर ब्लड जांच कराने की सलाह देते हैं। प्रत्येक मरीज को लिखी जाने वाली पांच-सात जांचों के आधार पर पैथोलाजी में रोजाना करीब दो हजार से अधिक जांचें होती हैं। पैथोलाजी में मरीजों की सामान्य जांचों के अलावा जनपद स्तर पर थायराइड और शारीरिक विकास में कारगर करीब आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.