चाईबासा, अप्रैल 1 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा वार्ड नम्बर 11 में स्थित थामसन तालाब में नगर परिषद द्वारा लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण एवं चहारदीवारी का निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। यहां मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है और अनियमितता बरती जा रही है। वार्ड नम्बर 11 के वार्ड पार्षद मो. एनामुल हक ने इसकी शिकायत उपायुक्त से की है। उन्होंने बताया है कि यह कार्य जनहित एवं पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया जाना था, किंतु वर्तमान में कार्यरत संवेदक (ठेकेदार) द्वारा टेंडर की शर्तों एवं निर्धारित मानकों की खुली अवहेलना करते हुए अत्यंत घटिया एवं अनियमित तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे न केवल सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है बल्कि यह निर्माण कार्य भविष्य में असुरक्षित एवं अल्पकालिक भी सिद्ध हो सकता है। ताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.