मेरठ, दिसम्बर 2 -- थापरनगर में मकान बिक्री को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सका। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल के आवास पर हुई बैठक में दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों और दावों के साथ पहुंचे थे, लेकिन जैसे बात पैसों तक पहुंची, माहौल गर्माता चला गया। पहला पक्ष पुरानी सहमति के आधार पर निर्धारित कीमत पर सौदा करने की जिद पर अड़ा रहा। उनका कहना था जो रकम पहले तय हुई थी, उसी पर मकान बेचा जाए। दूसरा पक्ष मकान पर आए कथित अतिरिक्त खर्चों का हवाला देते हुए अधिक भुगतान की मांग करता रहा। दोनों ओर से दलीलों की बौछार शुरू हो गई। ऐसा लगा कि बैठक टूट जाएगी, लेकिन वरिष्ठ लोगों की समझदारी से मामला शांत कराया गया। करीब दो घंटे चली बातचीत में कोई रास्ता नहीं निकला। आखिरकार व्यापारी नेताओं ने निर्णय लिया दोनों पक्ष 24 घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.