थानों में शान से लहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- शाहजहांपुर। जिलेभर के थानों में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। थाना प्रभारियों ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी देने के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की शपथ दिलाई गई। पुलिसकर्मियों ने संविधान और कानून के प्रति निष्ठावान रहते हुए पूरी ईमानदारी से कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर समय तत्पर रहने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.