दरभंगा, मई 26 -- लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर कोतवाली थानाध्यक्ष और भालपट्टी थानाध्यक्ष ने अपने-अपने थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक की। इसमें आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गयी। बैठक में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, किसी प्रकार की कोई घटना या सूचना प्राप्त होने पर तुरंत थाने को सूचित करने, किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाने आदि बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिये गए। यह भी पढ़ें- बकरीद और गंगा दशहरा पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं: डीएसपी यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर कसमार थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न यह भी पढ़ें- जरीडीह थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...