धनबाद, जून 22 -- धनबाद। धनबाद पुलिस ने जिलेभर में योग दिवस मनाया। जिले के सभी थाना एवं ओपी परिसर में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ्य जीवन और फिटनेस का संदेश दिया। योग शिविर में पुलिसकर्मियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। यह भी पढ़ें- मंडल कारा में मनाया गया योग दिवस यह भी पढ़ें- तथागत में योग दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में योगाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...