थानों में लंबित गिरफ्तारी वारंट एवं कुर्की-जब्ती का त्वरित हो निष्पादन: एडीएम
खगडि़या, जून 13 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता डीएम के निर्देशानुसार नीलाम पत्र वाद से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन एवं तामिला की समीक्षा के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य सभागार में प्रशिक्षण-सह-समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न थानों में लंबित गिरफ्तारी वारंट एवं कुर्की-जब्ती से संबंधित मामलों की एडीएम सुश्री आरती द्वारा समीक्षा की गई तथा उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नीलाम पत्र पदाधिकारियों को वादों के प्रभावी निष्पादन एवं तामिला संबंधी प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में लंबित वारंटों के निष्पादन एवं तामिला से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन के साथ बैठक में भाग लेना सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.