थानों में बनेगा वरिष्ठ नागरिक रजिस्टर, सीधे संवाद करेंगे सीपीयू प्रभारी
महाराजगंज, जून 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एडीजी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के विशेष निर्देश पर जनपद में बुजुर्गों की सुरक्षा व सुलभ सहायता के लिए विशेष कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान शुरू किया गया है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन व एएसपी सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वरिष्ठ नागरिक रजिस्टर बनेगा। इसके तहत कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) के प्रभारी बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे। अभियान के सुचारू संचालन व सघन मॉनिटरिंग के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। इसके तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र में निवास करने वाले 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों की विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। सीपीयू की टीमें इन बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सीधा संवाद करेंगी। संव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.