थानों में बनेंगे ई-मालखाने, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
बागपत, अगस्त 2 -- बागपत। जल्द ही जिलेभर के सभी थानों के मालखानों में जमा सबूतों की निगरानी आधुनिक तरीके से की जाएगी। थानों के हेड मुहर्रिर को रजिस्टर में लिखा पढ़ी से निजात मिलेगी। मालखानों का रिकॉर्ड एक क्लिक में ही उपलब्ध होगा। इसके लिए थानों के मालखानों को ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे मालखानों का रिकार्ड खंगालने में अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को दिक्कत नहीं होगी। मुकदमों से संबंधित सामान की निगरानी करने में भी आसानी होगी। लूट, चोरी, डकैती, हत्या समेत तमाम अपराधों में पुलिस साक्ष्य इकट्ठा करती है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर उनके पास से बरामद अवैध सामग्री को भी थानों के माल मुकदामाती रजिस्टर में दर्ज किया जाता है और अवैध सामान को मालखानों में रख दिया जाता है। जरूरत पड़ती है, तो मालखाने में रखे सामान को कोर्ट में पेश कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.