धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता नगर निकाय चुनाव को देखते हुए धनबाद पुलिस ने भी कमर कस ली है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर धनबाद के सभी थानों और ओपी में दागियों की सूची बनाई जा रही है। चुनाव के दौरान हिंसा में शामिल लोगों की विशेष तौर पर निगरानी होगी। दागियों को निरुद्ध कर उनसे हाजिरी भी लगवाई जाएगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द लिस्ट को अंतिम रूप देकर नोटिस भेजने का आदेश दिया है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को बीएनएस की धारा 107 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 107 की जद में आने वाले लोगों को एसडीएम कोर्ट में हाजिरी लगानी होगी। पूर्व के चुनावों में शांति भंग करने वालों से पुलिस विशेष तौर पर निपटेगी। एसएसपी ने बताया कि समय पर हथियार जमा नहीं करने वालों के लाइसेंस रद्द होंगे। वाहन चेकि...