थानों में धूल फांक रहे करोडों के शस्त्र, लेने नहीं आ रहे मालिक
बागपत, जून 3 -- बागपत। बागपत पुलिस की टेंशन इन दिनों बढ़ी हुई है। इसका कारण जिले के थानों में जमा 350 लाइसेंसी हथियारों का होना है। चुनाव के समय लोगों ने हथियारों को पुलिस के पास जमा कराया था। कई बार नोटिस भेजने के बाद मालिक इन्हें लेने नहीं आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी अब इन शस्त्रों का लाइसेंस निरस्त करवाने की तैयारी में हैं। जनता के बीच धमक दिखाने के लिए जिस लाइसेंसी शस्त्र को पाने के के लिए लोगों ने सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए। मंत्रियों, नेताओं से भी खूब सिफारिशें लगवाईं, अब वे ही असलहे थानों के मालखानों में धूल फांक रहे हैं। वर्दीधारी तो इन असलहों की सुरक्षा कर रहे हैं, लेकिन लाइसेंसधारी इन्हें लेने को तैयार नहीं हैं। कई बार नोटिस देने के बाद भी 350 से अधिक शस्त्र ऐसे हैं जिन्हें उनके मालिक लेने नहीं पहुंचे। कुछ शस्त्र लाइसेंस धारक ऐसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.