थानों में दर्ज होने वाली एफआईआर, चार्जशीट और अपराधियों की क्राइम हिस्ट्री तुरंत होगा ऑनलाइन
भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट राज्य में कानून व्यवस्था और आपराधिक न्याय प्रणाली को पूरी तरह हाईटेक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के वैसे 343 पुलिस थाने जो अब तक क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) के दायरे से बाहर थे, वहां अब नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो द्वारा विकसित केस 1.0 (कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर) को लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस नए डिजिटल सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने के लिए 25 मई को राज्यभर के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को एक साथ विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के आधुनिकीकरण, अपराध अभिलेख ब्यूरो और प्रोविजन प्रभाग द्वारा इस संबंध में राज्य के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के मुताबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.