फतेहपुर, अप्रैल 15 -- फतेहपुर। विभिन्न थानों में तैनात दस सिपाही मंगलवार देर रात लाइन हाजिर कर दिये गए। यह सभी सिपाही थानों के कारखास बताए जाते थे। कई मामलों में अधिकारियों से शिकायत हुई थी। एसपी ने सर्किलवार सभी सीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाकर गोपनीय जांच कराई थी। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की। मंगलवार देर रात एसपी कार्यालय से वायरलेस पर लाइन हाजिर का आदेश प्रसारित होते ही महकमें में हड़कंप मच गया। वायरलेस पर बताया गया कि हुसैनगंज थाने से सिपाही विष्णु, मनोज सिंह, गाजीपुर से ललित मिश्रा, बाबी सिंह, लोकदीप पांडेय, जहानाबाद से ओम तिवारी, राधानगर से सुधांशू शुक्ला, सदर कोतवाली से रामकुमार पारासर, राकेश और जाफरगंज से रामकुमार को पुलिस लाइन स्थातंरित किया गया है। जैसे की यह सूचना महकमें में पहुंची तो हड़कंप मच गया। जिन पुलिस कर्मियों पर कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.