थानों में तैनात चर्चित 22 सिपाही लाइन हाजिर
फतेहपुर, जून 6 -- फतेहपुर। थानों के चर्चित सिपाहियों को एसपी ने शिकायत पर जांच कराने के बाद लाइन हाजिर कर दिया है। विभिन्न थानों में तैनात 22 सिपाही कार्रवाई की जद में आए हैं। करीब 15 दिनों से एक गोपनीय टीम द्वारा कराई जा रही जांच के बाद शनिवार को एसपी ने यह कार्रवाई की। जारी हुई सूची में अधिकांश वही नाम हैं जो लंबे समय से थानों में कथित 'कारखास' के रुप में चर्चित रहे हैं। हालांकि कुछ एक सिपाही बिना कारखासी के भी लाइन हाजिर हो गए हैं। वहीं कुछ थानों के कथित कारखास कार्रवाई की जद से बच गए हैं। जारी हुई सूची के मुताबिक हुसैनगंज से सिपाही मनोज कुमार, मलवां से सतीश कुमार, किशनपुर से राजेश तिवारी, धाता से दिलीप यादव, खखरेरु से अजीत यादव, सुल्तानपुर घोष से आशीष यादव, चांदपुर से धीरज यादव-2, ललौली से कौशल यादव, प्रदीप यादव, वीरेंद्र, गाजीपुर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.