किशनगंज, फरवरी 7 -- किशनगंज। प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को जिले के सभी थानों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।इसी कड़ी में शुक्रवार को भी जिले के सभी थाना में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंच कर फरियादी अपनी समस्याएं बता रहे थे। जनसुनवाई कार्यक्रम को लेकर किशनगंज पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से प्रचार - प्रसार भी किया जाता है।एसपी संतोष कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को जिले के सभी थानों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचकर कोई भी अपनी समस्याएं बता सकता है।सरकार की नीति सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.