पूर्णिया, अप्रैल 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया पहुंचे अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक पारसनाथ ने केस समीक्षा के दौरान थानों के मालखानों के डाटा का अवलोकन किया। इस दौरान कई थानों में प्रदर्शों के बढ़ते बोझ की बातें भी सामने आईं। इस बोझ को घटाने के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से चल रहे कार्यों की जानकारी उन्होंने दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जरूरत की चीजों को ही मालखानों में सुरक्षित रखा जाएगा। अवांछित एवं गैर जरूरी प्रदर्शों को जल्द निष्पादित कर दिया जाएगा। पूर्णिया में केस समीक्षा बैठक से पहले अपर पुलिस महानिदेशक पारसनाथ ने पुलिस लाइन में निर्मित एफएसएल लैब भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने लैब संचालित करने के लिए लाए गए उपस्करों को भवन में स्थापित करने का पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही एफएसएल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.