मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जमानत पर जेल से मुक्त हिस्ट्रीशीटर की थानों पर गुंडा परेड कराई जाएगी। अधिकांश थानों में आठ से 10 हिस्ट्री की परेड कराई गई। हर रविवार को गुंडा परेड कराने का एसएसपी ने निर्देश जारी किया है। गुंडा परेड में आने वाले हिस्ट्रीशीटर की वर्तमान गतिविधि और उनके अपराधी साथियों के बारे में जानकारी लेने के लिए कहा गया है। अपराध नियंत्रण को लेकर इस पर विशेष रणनीति बनाने का भी निर्देश दिया गया। एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने अहियापुर थाने में रविवार को गुंडा परेड में आए हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ की। उन्होंने शातिरों से उनके वर्तमान गतिविधि की जानकारी ली। छिनतई, लूट और झपटमारी के सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले शातिरों को चिह्लित कराने का प्रयास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...