फिरोजाबाद, मार्च 11 -- बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुनी। कई मामलों में अधिकारियों को फोन कर जरूरी निर्देश दिए। पुलिस से संबंधित अधिकांश शिकायत होने पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। बुधवार को निरीक्षण भवन में राज्य महिला आयोग सदस्य मीना कुमारी ने उत्पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। एक-एक महिला से उन्होंने बात की तथा उनकी पूरी समस्या को जानने के बाद में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान आठ फरियादी यहां पर पहुंची। पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाली महिलाओं की शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और गंभीर मामलों में बिना किसी देरी के एफआईआर दर्ज की जाए। महिला आयोग सदस्य ने कहा कि हमारी प्राथमिकता महिला सुरक्षा है। कोई भी पीड़ित महिला न्याय की आस में भटकने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.