थानों में अब वादियों की सीधी सुनवाई,बढ़ेगी जवाबदेही
संतकबीरनगर, सितम्बर 18 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। मुकदमों की विवेचना की स्थिति जानने के लिए पीड़ितों को अब बार-बार थाने और अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए जिले में सभी थानों में हर माह के पहले और तीसरे बुधवार को 'वादी दिवस' आयोजित करने की नई एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया ) जारी की है। इसमें वादी और विवेचक को आमने-सामने बैठाकर मुकदमे की अद्यतन स्थिति बताने के साथ शिकायतों और सुझावों का समाधान कराया जाएगा। इसका उद्देश्य पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के साथ पीड़ितों का भरोसा मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शिकायत दबाकर नहीं बैठ सकेंगे जांच अधिकारी, पर्ची में दर्ज होगा मोबाइल नंबरवादी दिवस का महत्व वैसे तो शासन के निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.