देहरादून, जून 2 -- देहरादून। थानो स्थित जामा मस्जिद को सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने इसे अन्यायपूर्ण कार्रवाई करार देते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मस्जिद का इतिहास मंगलवार को संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी, उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जामा मस्जिद वर्ष 1979 से अस्तित्व में है और 1988 से ही इसे सरकारी मान्यता मिली हुई है। आरोप लगाया कि मस्जिद परिसर में एक कमरे के निर्माण के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने धनराशि स्वीकृत की थी। काम पेयजल विभाग को सौंपा गया था, लेकिन संबंधित विभाग ने आवश्यक स्वीकृतियां लिए बिना निर्माण करा दिया। उन्होंने कहा कि यदि प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ, तो जिम्मेदारी अधिकारियों...