खगडि़या, अगस्त 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता एसपी भानू प्रताप सिंह ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा की। एसपी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी थानों में लंबित लूट, बलात्कार, पॉक्सो, अपहरण/ गुमशुदा शीर्ष से संबंधित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान संबंधित अनुसंधानकर्ताओं एवं थानाध्यक्षों को कांडों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करते हुए त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। वहीं निष्पादित कांडों में विधिसम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए अविलंब अंतिम प्रपत्र /आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सुस्ती बर्दाश्त नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...